महावीर जयंती पर दौलतपुर गांव में हनुमान मंदिर का शिलान्यास

बस्ती। महावीर जयंती पर स्वर्गीय शत्रुघ्न मिश्रा की स्मृति में उनके गांव दौलतपुर में उनके पुराने पुश्तैनी मकान पर हनुमान मंदिर के निर्माण हेतु भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर निर्माण करवा रहे पंडित देवस्य मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह के दिशा-निर्देश पर जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दौलतपुर आनंद उपाध्याय, ग्राम प्रधान बरसांव राजेश चौधरी, रिंकू बाबा जी, पंडित प्रदीप पांडे समेत ग्राम के अनेकों श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में धार्मिक माहौल और आस्था की भावना देखने को मिली। गांववासियों ने मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह जताया और इसे गांव की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए इसे एक पुण्य कार्य बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!