दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास बस्ती का शानदार प्रदर्शन — जिले में पहला स्थान, छात्रों ने रचा इतिहास


बस्ती / दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, हवेली खास ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाते हुए सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष विद्यालय की होनहार छात्रा वैष्णवी ने 98.8% अंक प्राप्त कर टॉप किया, जो पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बना। वहीं अन्य मेधावी छात्रों में सुंदरम (96.8%), अर्पित राज (96.4%), अमन पटेल (95.6%), उत्कर्ष पटेल (96%), अमन कुमार (96%), अस्तित्व (95.5%), अदिति तिवारी (95.4%), अरबा (94%), सोनाक्षी (93.8%), साहिल शर्मा (93.8%), शुभ द्विवेदी (93.3%), अमिताभ शुक्ला (93%), माही, मानवी (93%), सौरव (92%), अविनाश, कुमकुम (91%) सहित कुल 38 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट रहा, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षा प्रणाली, अनुशासन और शिक्षकों की मेहनत की जमकर सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय ने एक बार फिर अपने मूल मंत्र “शिक्षा और अनुशासन” को साकार करते हुए यह साबित कर दिया कि समर्पण और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बस्ती जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!