कलवारी। बुधवार को अपने पति के साथ बाइक से भतीजे के जन्मदिन के शामिल होने जा रही महिला मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई थी। जिनका इलाज के दौरान सोमवार को भोर में मेडिकल कॉलेज अयोध्या में मौत हो गई। परिवार में अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
कलवारी थाना क्षेत्र के खखोड़ा निवासिनी 55 वर्षीय माला देवी अपने पति राजमणि चतुर्वेदी के साथ बुधवार को अपने भतीजे के जन्म दिन में शामिल होने के लिए गोसाईगंज जा रही थी। अभी वे
अयोध्या जिले के गोसाईगंज थानान्तर्गत महबूबगंज पंहुची ही थी कि दूसरे तरफ से आ रहे बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया था। ठोकर लगने से माला व राजमणि सड़क पर गिर कर घायल हो गये थे। सड़क पर गिरने के कारण माला के सिर में गंभीर चोट लगी वे अचेत हो गयी थी। कोमा की नाजुक स्थिति में उनका इलाज मेडिकल कालेज अयोध्या में चल रहा था।
परिवार में हुए अचानक हादसे में पति राजमणि चतुर्वेदी व बेटा आशुतोष चतुर्वेदी उर्फ शिवम का रो रो कर बुरा हाल है।
