संत कबीर नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय चोर गैंग का भंडाफोड़

संत कबीर नगर 14 जुलाई 2025,
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीनाके निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धनघटा पुलिस तथा जनपदीय एसओजी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जनपद में अन्य घटना कारित करने की योजना बनाते समय 06 अभियुक्तो को 2,39000/ रुपया नकद व सोने चांदी का आभूषण व एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद रिवाल्वर 32 बोर के साथ साखी पुल से पहले चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । विदित हो कि वादी श्री दयानरायण राय पुत्र रामसुरेश राय निवासी सिरसी खास थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनाँक 25.06.2025 को थाना धनघटा पर बावत अज्ञात चोरों द्वारा दिनाँक 24/25.06.2025 की रात्रि में वादी के मकान के पिछले कमरे की खिड़की का ग्रिल निकालकर कमरे की आलमारी का ताला तोड़कर 50,000रु0 नगद, 02 चैन, 04 अंगुठी, 02 पायल, कान का झाला, एटीएम, पैनकार्ड व आधार कार्ड चुरा लेने, उसी रात को वादी के गाँव के ही रामकृष्ण राय पुत्र स्व0 अश्विनी कुमार राय के मकान के बाहर की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर आलमारी का ताला तोड़कर 2,00,000 रु0 नगद, हार, 03 चैन, 06 कान का झुमका बाली, 03 मंगलसूत्र, 10 अंगुठी, 01 टीका, कंगन 02 जोड़ी एवं एफडी व पीपीएफ के कागजात चुरा लेने तथा वादी के ही गांव के एक अन्य व्यक्ति धर्मेन्द्र कुमार यादव पुत्र लालचन्द यादव के घर में घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर करीब 10,00,000रु0 नगद और तीन चैन, एक हार चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 313/2025 धारा 331(3), 305(a) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 313,317(2),112 BNS की बढोत्तरी की गयी तथा मु0अ0सं0 348/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 349/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता
साधू उर्फ मोहम्मद अजीज पुत्र रुआब अली निवासी ग्राम सेमरी गनेशपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीर ।
बुलट उर्फ राम आसरे पुत्र सीताराम निवासी ग्राम कुदरा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर । अरमान अली पुत्र संजय दवान निवासी ग्राम अहिरौली दुबौली टोला तकिया थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार । जुमराती पुत्र बसीर निवासी ग्राम नकौड़ी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर । मुख्तार नट पुत्र वकील नट निवासी ग्राम मैली थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर ।परवेज आलम पुत्र समसुल हुदा शाह निवासी ग्राम अहिरौली दुबौली टोला तकिया थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य ।गिफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास अभियुक्त जुमराती पुत्र बसीर का आपराधिक इतिहास, मु0अ0सं0 268/2023 धारा 3(1) यूपी गैगेंस्टर एक्ट थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर । मु0अ0सं0 296/2023 धारा 307, 427, 504, 504 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर ।परवेज आलम पुत्र समसुल हुदा शाह का आपराधिक इतिहासः-
मु0अ0सं0 158/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर । मु0अ0सं0 156/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर । अभियुक्त मुख्तार नट पुत्र वकील का आपराधिक इतिहास, मु0अ0सं0 114/2023 धारा 143, 188, 336, 341 भादवि थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 70/2023 धारा 307 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 325/2021 धारा 323, 325, 504 भादवि थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 449/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 456/2021 धारा 323, 325, 427, 429, 504 भादवि थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 549/2022 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 606/2024 धारा 115(2), 351(3) बीएनएस थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । अभियुक्त बुलट उर्फ राम आसरे पुत्र सीताराम का आपराधिक इतिहास, मु0अ0सं0 664/2016 धारा 307 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधि0 थाना हाटा जनपद कुशीनगर । अभियुक्त साधू उर्फ मोहम्मद अजीज पुत्र रुवाब अली का आपराधिक इतिहास, मु0अ0सं0 57/2022 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 487/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 307/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
अभियुक्त साधू उर्फ मोहम्मद से कुल 40000/(चालीस हजार) रुपया, एक जोड़ी कान झाला पीली धातु,एक अदद अंगुठी पीली धातु,एक मंगलसूत्र लाकेट पीली धातु,एक जोड़ी पायल सफेद धातु तथा अनीता राय का एक अदद आधार कार्ड,पीएनबी एटीएम,पैन कार्ड,RUP PAY A.T.M ।अभियुक्त बुलट उर्फ राम आसरे से कुल 40000/(चालीस हजार) रुपया, एक अदद अंगुठी पीली धातु,दो अदद गले का माला पीली धातु लाकेट लगा हुआ,एक जोड़ी पायल सफेद धातु एवं एक अदद देशी तमंचा 12 बोर ।
अभियुक्त अरमान अली से 30000/(तीस हजार नकद) रुपया, एक अदद चैन पीली धातु,एक जोड़ी कान झाली पीली धातु,एक अदद नथुनी पीली धातु,एक जोड़ी पायल सफेद धातु,एक जोड़ी कंगन सफेद धातु,एक जोड़ी हाथ पलानी सफेद धातु, एक जोड़ी पायल सफेद धातु,चार जोड़ी बिछीया सफेद धातु । अभियुक्त जुमराती से 30000/(तीस हजार नकद) रुपया, एक मंगल सूत्र पीली धातु,एक जोड़ी कान का झाला पीली धातु,एक जोड़ी हाथ पलानी सफेद धातु,एक अंगुठी सफेद धातु तथा दुसरे जेब से एक जोड़ी कान का झाला पीली धातु,एक जोड़ी सुई धागा पीली धातु,दो अदद कान की कील पीली धातु,एक रसीद,
अभियुक्त मुख्तार नट से 50000/(पचास हजार नकद) रुपया एक अदद चैन पीली धातु,एक जोड़ी कान का झाला पीली धातु,एक मंगलसूत्र पीली धातु,एक जोड़ी पायल सफेद धातु ,अभियुक्त परवेज आलम से 49000/(उनचास हजार नकद) रुपया एक मंगलसूत्र पीली धातु,एक जोड़ी कान की बाली पीली धातु,एक जोड़ी पायल सफेद धातु । गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो से पूछताछ की गयी तो बताये कि हम सभी लोगो ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 24.06.2025 की रात्रि में बगल के ग्राम सिरसी में तीन घर में खिड़की का ग्रिल निकालकर घर में घुसकर चोरी किये थे जिसमें मेन सड़क रामजानकी मार्ग के किनारे वाले घर में 45000/(पैंतालीस हजार नकद) रुपया व सोने-चांदी के गहना मिला था ,बीच वाले घर में 36000/(छत्तीस हजार नकद) रुपया व सोने चांदी के गहने मिले थे तथा गांव के अन्दर वाले रास्ते के किनारे वाले घर जिसमें हम लोगो को करीब 500000/(पांच लाख नकद) रुपया व सोने चांदी के आभूषण मिला था । चोरी में मिले सभी रुपये व सोने चांदी के गहने गैंग लीडर इम्तियाज पुत्र रफी व हमीद पुत्र शहीद,अकबाल पुत्र मुनीर निवासीगण ग्राम मैली थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर तथा भुट्टू अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी अहिरौली दुबौली टोला तकिया थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार राज्य ने अपना पास रख लिया था । आज हम लोगो को चोरी के सामान के बटवारा करने तथा चोरी करने के लिए बुलाये थे । तीनो घरो में हुई चोरी में मिले रुपयों व गहनो में मेरे हिस्से में जो पैसा व गहना मिला था ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र, उ0नि0 अनिल कुमार यादव, हे0का0 आनन्द दुबे, हे0का0 मनोज प्रसाद, हे0का0 राणा प्रताप यादव, का0 विनय सिंह, का0 सत्यम सिंह,का0 सोनू कुमार थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय, उ0नि0 रामपाल तिवारी, हे0का0 शम्स तवरेज, का0 अरविन्द यादव, का0 अभिषेक सिंह, का0 सुनील सिंह थाना महुली जनपद संतकबीरनगर । हे0का0 बृजकिशोर गुप्ता, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 दीपक सिंह, का0 बीर बहादुर यादव, का0 शुभम कुमार, का0 विवेक मिश्रा, का0 अरुण कुमार हलवाई एसओजी जनपद संतकबीरनगर । हे0का0 रामललित प्रसाद,का0 पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस टीम संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!