राज्यपाल का जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया
बस्ती – राज्यपाल का जनपद बस्ती में प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती के साथ अटल बिहारी प्रेक्षागृह कार्यक्रम स्थल पर भ्रमण कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आवागमन के दौरान वाहनों को नेशनल हाईवे से डायवर्ट कराये जाने का रुट डायवर्जन प्लान बनाया गया। ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर अधिकारी कर्मचारियों को अपने अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जिससे की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखते हुए कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।
