आनन्दधर द्विवेदी
अंबेडकर नगर : खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की पहल पर FoSTaC (Food Safety Training and Certification) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मिझौरा अंबेडकर नगर में आज दिनांक 27.11.2025 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,जनपद-अंबेडकर नगर के सहायक आयुक्त 2, यश. के.त्रिपाठी के निर्देश पर और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बलरामपुर चीनी मिल मीटिंग हॉल में (FoSTaC) प्रशिक्षण कराया गया जिसमें FBO-32 भाग लिए खाद्य सुरक्षा (FoSTaC) प्रशिक्षण सफल हुआ प्रशिक्षण में उपस्थित, खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण (FoSTaC) के नोडल ऑफिसर डॉ कुलदीप मिश्रा, ट्रेनर देबा मजहर और शैलेश कुमार , शिवम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से कई FBO ने प्रशिक्षण लिए।
एक दिवसीय इस प्रशिक्षण में फ़ूड सेफ़्टी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। प्रशिक्षण के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, सफाई, कीट नियंत्रण, खाद्य पदार्थों का सही ढंग से रख-रखाव, हैंडलिंग और दस्तावेजीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षक ने बताया कि खाद्य उत्पादन की प्रत्येक प्रक्रिया में स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है ताकि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन पहुँच सके। कार्यक्रम को संवादात्मक और व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया जिससे प्रतिभागियों को विषयों की गहराई से समझ प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को FoSTaC प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र उन्हें प्रशिक्षित फूड सेफ्टी सुपरवाइज़र के रूप में मान्यता देगा।
FoSTaC प्रशिक्षण कार्यक्रम देशभर में खाद्य सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और खाद्य व्यवसाय संचालकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य प्रदान करने के लिए सक्षम बना रहा है।
