बस्ती – इस अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया जिसमें भारत की स्वतंत्रता में उत्तर प्रदेश के महान विभूतियों के योगदान विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश के निमार्ण एक जिला एक ब्यंजन के संजीव प्रसारण देखा गया आयुक्त द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि उत्तर प्रदेश न केवल जनसंख्या की दृष्टि से बल्कि ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक दृष्टि से भी देश का एक प्रमुख राज्य है। प्रदेश ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सरकार की विकासपरक योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया इस अवसर पर अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी. उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव संयुक्त कृषि निदेशक रामबचन राम अपर निदेशक पशुपालन डा० जीवन लाल उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र कुमार श्रीवस्तव शमीम अअहम महेन्द्र कुमार आदि मण्डल स्तरीय अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
