हरैया बस्ती -विश्व हिन्दू परिषद् मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क विभाग गोरक्ष प्रांत की ओर से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे हिन्दू पर्यटकों की जिहादी आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या और मृत आत्माओं की शांति तथा आतंकवाद और आतंकवादियों के समूल विनाश के लिए हवन यज्ञ का कार्यक्रम श्रृंगी नारी मंदिर पर आयोजित किया गया ।



इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् गोरक्ष प्रांत मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क विभाग प्रमुख दिनेश मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति की परंपरा के अनुसार हुतात्माओं की शांति तथा स्वर्ग की प्राप्ति के लिए हवन यज्ञ का विधान है। जिहादी आतंकवादी एक ऐसी अतिवादी विचार धारा से ग्रस्त हैं जिसके अनुसार केवल वही ठीक है अन्य लोग सत्य मार्ग पर नहीं है।जो इस्लाम को नहीं मानते हैं वे शैतान और काफिर हैं। इस अतिवादी विचार धारा को त्यागकर सभी के सह अस्तित्व पारस्परिक सहयोग और सम्मान को अपनाने की आवश्यकता है। विभाग मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख राजेश पाठक ने कहा कि जिहादी आतंकवाद विश्व की मानवता के लिए खतरनाक है संपूर्ण विश्व जिहादियों के समूल नाश के लिए कटिबद्ध है। जिला कार्याध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान जिहादी आतंकवाद का पोषक है। पाकिस्तान को दंडित कर आतंकवाद को नष्ट किया जा सकता है। विश्व हिन्दू परिषद् की उपाध्यक्ष भारती शुक्ला ने कहा कि आतंकवाद रुपी खतरे से निपटने के लिए बच्चों को सैनिक शिक्षा प्रदान करने की आवश्यकता है। डॉ विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि हमें जागरूक रहकर जिहादी गतिविधियों पर नजर रखना चाहिए तथा प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। श्रृंगी नारी मंदिर के महंत श्री राजूदास, लवकुश जी ,महंत दिनेश, ज्ञान दास, प्रेम प्रकाश पाठक, अमित जी, कौशिल्या आदि पुरोहित ने भाग लिया।
