संत कबीर नगर 05 जून 2025,
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 271/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता प्रिंस उर्फ नागेश पुत्र छांगुर उर्फ विष्णु निवासी घोरांग थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।विदित हो कि वादी द्वारा दिनांक 04.06.2025 को थाना धनघटा पर वादी की पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृता को बरामद करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 अनिल कुमार यादव, म0का0 सीता यादव ।
