कृषि विभाग ने बीज की दुकानों पर छापेमारी की, 31 दुकानों से 32 नमूने में एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया_________

संत कबीर नगर 05 जून 2025, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे डालने हेतु जारी किए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद में बीज प्रतिष्ठानों की जांच हेतु कृषि विभाग एवं मजिस्ट्रेट की तीन संयुक्त टीम तहसीलवार क्रमशः तहसील धनघटा मे उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, डा ब्रजेश STA,तहसील मेहदावल मे भूमि संरक्षण अधिकारी सी पी सिंह एवम् उप जिलाधिकारी , भ्रागुमणि STA व तहसील खलीलाबाद में डा0 सर्वेश कुमार यादव एवम उप जिलाधिकारी खलीलाबाद , अजयदीप STA की टीमें गठित कर बीजों की जांच हेतु औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई। तहसील धनघटा मे कुल 09 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमे से 04 धान के बीजों के नमूना ग्रहण किया गए। तहसील खलीलाबाद मे कुल 15 दुकानों का निरीक्षण कर 23 बीजों के नमूने ग्रहण किया गया, जिसमे धान के 18, मक्का के , भिंडी के 01 , उर्द के 01 , हाइब्रिड ज्वार 01 नमूना लिया गया । एक दुकानदार को अभिलेख अपूर्ण होने तथा अनियमित रखरखाव पर नोटिस जारी किया गया । तहसील मेहदावल मे 07 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 05 नमूना ग्रहण किया गया। एक दुकानदार (कृषि बीज भंडार , महुली ख़ास गांव)को अभिलेख न दिखा पाने के करने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। खलीलाबाद में मुख्य प्रतिष्ठान जिनके यहां छापा डाला गया फैजाबाद कृषि सेवा केंद्र,विकास बीज भंडार, पंतनगर कृषि सेवा केंद्र, अमर सीड कंपनी,रमेश बीज भंडार,कृष्ण गोपाल बीज भंडार,तराई बीज भंडार,मौर्या बीज भंडार,सत्यम बीज भंडार,चंद्रिका सीड कंपनी आदि पर छापा मारा गया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार जनपद मे बीजों की जांच हेतु औचक छापे मे कुल 31 दुकानों का निरीक्षण कर कुल 02 दुकानों को नोटिस जारी कर कुल 32 नमूने लिए गए, जिसमे 27 नमूने धान , मक्का के , भिंडी के 01 , उर्द के 01 , हाइब्रिड ज्वार 01 नमूना लिया गया ।ग्रहीत नमूनों को प्रयोगशाला मे परीक्षण हेतु प्रेषित किया जायेगा। यदि नमूने का परिणाम अमानक आने पर बीज नियंत्रण आदेश 1983 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। रबी सीजन में बुवाई कार्यक्रम तेजी से चल रहा अतः बीज, खाद एवं कीटनाशक की दुकानों पर गुणवत्ता नियंत्रण एवं कालाबाजारी रोकने हेतु औचक छापामार कार्रवाई आगे भी सघन रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!