चोरी के मामले मे वांछित अभियुक्त को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार

संवाददाता संत कबीर नगर

संत कबीर नगर 30 जून2025,
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखऱ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 30.06.2025 को चोरी के मामलें में वाँछित अभियुक्त नन्हेलाल पुत्र रामजी निवासी सेवईपार थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को भिऊघाट-सुरैना के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । दिनाँक 28.06.2025 को वादी राजकुमार अग्रहरी पुत्र अनिल अग्रहरी निवासी ग्राम भभया थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर द्वारा थाना धनघटा पर धनघटा चौराहे के समीप से अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 317/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । नन्हेलाल पुत्र रामजी निवासी सेवईपार थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर । गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों में उ0नि0 रामदरश यादव, का0 संतोष यादव, का0 गौरव चौहान, का0 सलमान अंसारी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!