पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत पर ससम्मान विदाई देने का आयोजन किया

संवाददाता संत कबीर नगर

संत कबीर नगर 30 जून 2025,
जनपद संतकबीरनगर से 02 पुलिस अधि0/कर्मचारीगण अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति मे ससम्मान विदाई की गयी। इस अवसर पर सर्वप्रथम सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से उनका परिचय प्राप्त करते हुये सेवाकाल के अनुभवों के बारे में वार्ता की गयी। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर, शाल व धर्मग्रन्थ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया व उनके द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना गया साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक सम्पर्क करने की बात कही गयी। महोदय ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मी को उनके सुखद, आनन्दपूर्ण व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये सम्मानपूर्वक विदाई की गयी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय, प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे। उ0नि0 ना0पु0 नरेन्द्र सिंह (अधिवर्षता आयु पूर्ण) उ0नि0 ना0पु0 आरती पाण्डेय (अधिवर्षता आयु पूर्ण)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!