संत कबीर नगर 01 जुलाई 2025,
ब्लॉक सेमरियावा के प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद अंसारी ने बस्ती सदर की लोकप्रिय विधायक एवं अपने बड़े भाई समान पूर्व ब्लॉक प्रमुख नाथनगर, जनपद संत कबीर नगर, राकेश चतुर्वेदी जी को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए गहरी आत्मीयता व्यक्त की। मुमताज अहमद अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि, “आप सभी का बेहद शुक्रगुज़ार हूँ। ज़िंदगी के गुज़रते हुए हर लम्हे में आपकी दुआएँ हमेशा मुझे ताक़त देती हैं और कुछ बेहतर करने का हौसला भी देती हैं। आने वाला वक्त चुनौतियों से भरा है, ऐसे में आपकी दुआओं के भरोसे कुछ नया करने की कोशिश कर रहा हूँ। आगे भी आपकी दुआओं की ज़रूरत बनी रहेगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि राकेश चतुर्वेदी न केवल एक कुशल जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि एक सच्चे मार्गदर्शक, समाजसेवी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं। उनका अनुभव, विनम्रता और जनसेवा का जज्बा हर जनप्रतिनिधि के लिए उदाहरण है। चतुर्वेदी परिवार ने हमेशा सभी वर्गों के सम्मान और विकास की राजनीति की है। मुमताज अहमद ने यह विश्वास जताया कि राकेश चतुर्वेदी जैसे अनुभवी और समर्पित नेता आने वाले समय में और बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उनका जनसेवा का कार्यक्षेत्र जनमानस के लिए सदा प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर ब्लॉक क्षेत्र के गडि्वन ने नागरिकों जनप्रतिनिधियों व समर्थकों में भी राकेश चतुर्वेदी जी को शुभकामनाएं प्रेषित की। जन्मदिवस के ही सोशल को जन सेवा के प्रति संकल्प और प्रेरणा का दिन बताया गया।
