लालगंज प्रतापगढ़ – सगरा सुंदरपुर छेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हंडौर के शेखपुर में मोहर्रम के दौरान जश्ने शहीदे आजम कांफ्रेंस का हुआ आगाज। आगाज के दौरान हाफिज मोहम्मद सैफ ने बताया कि इस माह में करबला की याद ताजा हो जाती है जो कि जो कि यजीदियों से लड़ते हुए हसन और हुसैन करबला के मैदान में शहीद हो गए थे। इसी के याद में मनाया जाता है मोहर्रम और जगह जगह निकलता है जुलूस आगे उन्होंने कहा कि मुहर्रम के माह में मुस्लिम मां बहने और सभी लोग दो रोजा रखें जिसमें साल भर का गुनाह अल्लाह माफ कर देता है । इस दौरान ग्राम सभा के तमाम लोग मौजूद रहे जैसे कि कल्लू शेख इरफान शेख साहिल शेख इमरान शेख सोहेल शेख वारिश शेख शेबू अली हुसैन शेख हाफिज शेख मंसूर शेख साजिद साकिब सलमान रियाज रसीद नासिर तथा ग्राम सभा के तमाम लोग उपस्थित रहे इसका संचालन आर एन खान ने किया।
