ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के गोरखपुर मंडल कार्यालय का उद्घाटन महानगर के मोहल्ला रसूलपुर में किया गया


गोरखपुर – इस अवसर पर पत्रकार बंधुओ के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर मंडलीय कारागार के जेलर अरुण कुमार कुशवाहा ने की। जबकि गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रत्नाकर सिंह एवं गोरखपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं गोरखपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी उपस्थित थे आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव मंडल प्रभारी अखिलेश ओझा मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल प्रदेश मंत्री संतोष शर्मा एवं गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने भी मंच साझा किया आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के अध्यक्ष मुहम्मद यूसुफ जमाल ने आए हुए आगंतुकों का का स्वागत करते हुए कहा कि जब से पत्रकारिता को व्यवसाय का साधन बना दिया गया तब से क़लम की धार में भी कमी आई है वह पत्रकार जो निर्भीक और निडर होकर के लिखना था । जिन ग़लत बातों और ग़लत नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता था। सच्चाई को उजागर करता था। पत्रकारिता का व्यवसायीकरण होने के कारण .. आज उसका क़लम थम सा गया है मुख्य अतिथि अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य समाज को जागृत करना निष्पक्ष और निडर तरीक़े से सच्चाई को सामने लाना और लोकतंत्र को मज़बूत करना है विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ पत्रकार एवं गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि समय के साथ-साथ पत्रकारों की परिस्थितियों भी बदली हैं। हमारे समय में पत्रकारिता एक मिशन एक जुनून हुआ करती थी। परंतु आज के इस भौतिक युग में पत्रकारों को कहीं ना कहीं अपने कलाम के साथ समझौता करना पड़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ पत्रकारों के हित के लिए कार्यकर्ता रहेगा ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस पत्रकार संगठन का मक़सद यही है कि पत्रकार के हितों की रक्षा की जाए और साथ ही पत्रकारों पर जो समय-समय समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं उनके समाधान के लिए एक जुट होकर प्रयास किया जाए कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से दबीर आलम अहमद अज़ीज़ फ्रेज़र सलीम सिद्दीक़ी आदिल अमीन महेश श्रीवास्तव मोहम्मद फैज़ान अरकान आलम अजय कुमार नजमुल हुदा रामानंद कुमार गुफरानुल कदर मोहम्मद अहद साकिब सद्दाम अकबर अली सत्येंद्र सिंह के के श्रीवास्तव अजय गुप्ता फिरोज़ अहमद फिरोज अहमद आशीष मिश्रा बबलू प्रजापति अकबर अली आदि का विशेष सहयोग रहा और यह संगठन पत्रकार के हितों एवं उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा साथ ही पत्रकारिता संघ के पदाधिकारी ने मेहमानों को साल और माला भेंट कर उन्हें सम्मानित किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!