सेमरियावा ब्लॉक में पंचायत स्तरीय विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु 25 अगस्त को आयोजित होगी महत्वपूर्ण बैठक

संत कबीर नगर, सेमरीया 13 अगस्त 2025,
प्रभारी क्षेत्र पंचायत सेमरीया द्वारा क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित करने की सहमति प्रदान किए जाने के क्रम में दिनांक 25 अगस्त 2025, समय दोपहर 12:00 बजे सेमरीया ब्लॉक सभागार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता माननीय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती महक गुप्ता करेंगी, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य, विभागीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी भाग लेंगे। गत बैठक कार्यवृत्त की पुष्टि।
विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति। पेंशन, आवास, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, कृषि, पशुपालन, उद्यान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा। विशेष रूप से 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना, ग्राम पंचायतों के चयन एवं 15वें वित्त आयोग योजना की अद्यतन प्रगति पर भी विचार होगा।सभी विभागीय अधिकारी अपने क्षेत्र की योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सभी संबंधित दस्तावेज, योजनाएं, कार्य प्रगति एवं बजट विवरण उपलब्ध हों। खंड विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी हुए निर्देश के अनुसार सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ निर्धारित तिथि को पूर्ण उपस्थिति दर्ज करें। विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों को समय से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं ससमय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने एवं जनता को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। सभी अधिकारी गणों को स्पष्ट निर्देश है कि यदि वे अनुपस्थित रहते हैं तो उत्तरदायित्व उनके स्वयं की होगी। उपरोक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सेमरियावा, खंड विकास अधिकारी, पुलिस प्रशासन, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, आपूर्ति, लोक निर्माण, जल निगम, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। विधान परिषद सदस्य विधायक सांसद जिला पंचायत सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है मीनापुर को अनुमति के किसी भी अधिकारी या सदस्य की अनुपस्थिति मान्य नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!