बस्ती – थाना हरैया पुलिस द्वारा आज गुमशुदा दुर्गेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी कस्बा हरैया जनपद बस्ती को थाना हरैया पुलिस ने अभिसूचनाओं के आधार पर संसारीपुर चौराहा के पास से बरामद कर लिया। दुर्गेश कुमार (उम्र लगभग 40 वर्ष) किसी बात से नाराज होकर अपने घर से कहीं चले गए थे। इसके संबंध में उनकी पत्नी रागिनी गुप्ता के द्वारा थाना हरैया पर उनके गायब होने को लेकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके संबंध में थाना हरैया पुलिस द्वारा आज दुर्गेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी कस्बा हरैया को संसारीपुर चौराहे के पास बरामद कर थाना हरैया लाया गया और आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनके पिता जगदीश प्रसाद को सकुशल सुपुर्द किया गया। बरामद करने वाली टीम
