सतकबीर नगर/ राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. कुलदीप मिश्रा ने आईएएस जिलाधिकारी संत कबीर नगर आलोक कुमार जी से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ0 कुलदीप मिश्रा ने जिलाधिकारी को जिले के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भी डॉ0 मिश्रा के साथ बातचीत में जिले के विकास के लिए अपने विचार साझा किए। डॉ0 मिश्रा ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि वे जिले के विकास और जनकल्याण के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भी डॉ0 मिश्रा को आश्वस्त किया कि वे जिले के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और डॉ. मिश्रा के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि आलोक कुमार जी को हाल ही में संत कबीर नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे महेंद्र सिंह तंवर इस पद पर कार्यरत थे, जिन्हें अब कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया।
