बस्ती। थाना वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹4,20,000 के नकली नोट, सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान बक्सई तिराहे पर टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बक्सई घाट पुल के पास नकली नोट के साथ मौजूद हैं और किसी वारदात की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुस्तफा (बलरामपुर), नबीउल्लाह (बलरामपुर), नबीउल्लाह उस्मानी (महराजगंज), हबीर्बुर्रहमान (संतकबीरनगर) तथा मणिकांत चौधरी (नेपाल/महराजगंज) के रूप में हुई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना मुस्तफा है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जनपदों में बैंक के आसपास घूमकर लोगों को दोगुना पैसा देने का लालच देता था। आरोपी नकली नोटों की गड्डी के ऊपर-नीचे असली नोट लगाकर लोगों को विश्वास में लेते थे और फिर असली रुपये लेकर फरार हो जाते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना वाल्टरगंज पर मुकदमा संख्या 76/2026, धारा 111, 179, 318(4), 336(3), 338 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
इस कार्रवाई में थाना वाल्टरगंज, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। टीम में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक सिंह
प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम शेषनाथ यादव,चौकी प्रभारी मनौरी उपेन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह
मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र यादव, राजाराम गुप्ता, मिथुन कन्नौजिया,आरक्षी शैलेन्द्र यादव, निकेश यादव, अवधराज यादव, रमेश चौहान
स्वाट टीम से मृत्युंजय कुशवाहा, पवन तिवारी, अनुज यादव, शुभेंद्र तिवारी, किशन सिंह, अभिलाष प्रताप सिंह आदि शामिल रहे.
सर्विलांस टीम से देवेश यादव, संतोष
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच में न आएं और बैंक के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहें।
