शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी — पुलिस ने दबोचा आरोपी
बस्ती/वाल्टरगंज:
जनपद बस्ती के थाना वाल्टरगंज क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मामले को लेकर क्षेत्र में काफी आक्रोश था, जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 70/26 के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त मो0 जावेद पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी सिहबरा को भिटिया तिराहे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को सुबह करीब 10:35 बजे हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय सदर बस्ती भेज दिया।
कार्रवाई में शामिल टीम:
उपनिरीक्षक राममणि उपाध्याय और उपनिरीक्षक राम संत सिंह की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
आखिर कब तक शादी का झांसा देकर महिलाओं के साथ अपराध होते रहेंगे? ऐसे मामलों में सख्त सजा और त्वरित न्याय की मांग तेज हो रही है।
