बस्ती जिला के ग्राम स्तुव खुर्द थाना मुंडेरवा के निवासी प्रति पत्नी अमित उम्र 27 साल को अचानक प्रसव पीड़ा तेज होने लगी, गांव में होने और कोई साधन ना मिलने से घरवालों की धड़कने तेज होने लगी, तभी घरवालों ने इसकी सूचना 102 पर दी । मौके पर सूचना सीएचसी मुंडेरवा के एंबुलेंस नंबर यूपी 32 ईजी6901 पर कार्यरत ईएमटी मनीषा चौधरी और पायलट हनुमान को मिली, जो बिना देरी किए 10 किलोमीटर की दूरी मात्र 13 मिनट में तय करके इंसानियत की मिसाल कायम किए और अपने कुशल स्किल कौशल को दिखाते हुवे गर्भवती महिला की केयर करते हुवे अस्पताल ले ही जा रहे थे कि प्रसव पीड़ा और ज्यादा होने लगी जिससे एंबुलेंस में उपलब्ध डिलेवरी कीट और ERCP डॉ की सुपरविजन में सुरक्षित डिलेवरी करवाई।
सुरक्षित प्रसव के दौरा पौत्र प्राप्ति पर दादी और परिजन बहुत खुश हुवे, ईएमटी ने मां और बच्चे दोनों को सुरक्षित पीएचसी बनकटी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ईएमटी की इस तरीके से डॉ,परिवार के लोग काफी खुश नजर आ रहे थे।
