सरकारी अस्पतालों में केवल ड्रीफकेस मोबाइल ऐप के ही माध्यम से ओपीडी दवा पर्चा बनाने का उठाया मामला
अयोध्या -सरकारी अस्पतालों में केवल ड्रीफकेस मोबाइल ऐप के ही माध्यम से ओपीडी दवा पर्चा बनाने का व हस्तलिखित मैन्युअल पर्चा ना बनाने की समस्या को लेकर आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राहुल पांडेय व प्रदेश सचिव दीपक पांडेय ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर अयोध्या व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में सौंपा।
ज्ञापन में मांग किया गया है कि समाज में तमाम अनपढ़ व गरीब व्यक्तियों को जिनके पास या तो एंड्राइड मोबाइल नहीं है, अथवा एंड्राइड मोबाइल ज्ञान न होने पर संचालित नहीं कर पाते है।
जिससे सरकारी अस्पताल का दवा पर्चा ना बनने के कारण मेडिकल सुविधा से वंचित रह जाता है।
ऐसी दशा में Driefcase ऐप के अतिरिक्त मैन्युअल हस्तलिखित अस्पताल ओपीडी पर्चा बनाने की व्यवस्था पूर्व की भांति जनहित में किया जाना अति आवश्यक है, जिससे अनपढ़ व गरीब व्यक्ति भी चिकित्सा सुविधा ले सके।
उन्होंने ज्ञापन की प्रतिलिपि स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी को भी प्रेषित की है।
