मारपीट की घटना में महिला की हालत गंभीर108 एंबुलेंस सेवा द्वारा सुरक्षित पहुंचाया गया


देवरिया। बनकटा ब्लॉक के बनकटा थाना क्षेत्र के कारेकाट गांव में आपसी विवाद को लेकर घर में हुई मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गांव कारेकाट पोस्ट पंडितपुरा निवासी श्री किशुन यादव उनकी पत्नी उर्मिला देवी(45) का अपने परिवार में ही पाटीदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसमें खुद पीड़ित महिला द्वारा घटना की सूचना 112 व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी अखिलेश व चालक इंद्रेश ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला का प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पहुंचाया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!