श्रींगनारी बाजार में सड़क हादसा, 108 एम्बुलेंस की तत्परता से घायल को मिली समय पर मदद

बस्ती: श्रींगनारी बाजार में सड़क हादसा, 108 एम्बुलेंस की तत्परता से घायल को मिली समय पर मददबस्ती जनपद के परशुरामपुर क्षेत्र स्थित श्रींगनारी बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। मिशरौलिया निवासी रामसंत किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। सुबह लगभग 11:05 बजे उनकी बाइक की सामने से आ रहे एक वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना स्थानीय निवासी विनोद द्वारा तत्काल 108 आपातकालीन सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस संख्या UP32EG4317 कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी संदीप कुमार द्विवेदी एवं पायलट अमित पांडेय ने घायल को प्राथमिक उपचार प्रदान किया तथा उनकी स्थिति को नियंत्रित करते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परशुरामपुर पहुंचाया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचती तो घायल की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस कर्मियों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय सेवा की सराहना करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की।यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर चिकित्सा सहायता जीवन रक्षक साबित होती है। 108 एम्बुलेंस सेवा लगातार जरूरतमंदों तक शीघ्र स्वास्थ्य सहायता पहुंचाकर लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!