निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे लगभग 80 मरीजों का हुआ इलाज व जाँच,जरूरतमंदों को मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ

वरिष्ठ समाजसेवी अनिल सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ, प्रदेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों से भी इलाज कराने का दिया आश्वासन

रुधौली। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र स्थित श्रीराम हॉस्पिटल एवं आई केयर सेंटर में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी अनिल सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अनिल सिंह ने कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और इससे लोगों को बेहतर इलाज के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी मिलती है।

श्रीराम हॉस्पिटल के संचालक एवं जनरल फिजिशियन डॉ. डी.के. त्रिपाठी ने बताया कि मरीजों की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक माह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समय-समय पर प्रदेश तथा विभिन्न विभागों के अनुभवी डॉक्टरों को भी बुलाया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय लोगों को बड़े शहरों की तरह बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।

शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। साथ ही आधुनिक मशीनों के माध्यम से आंखों की जांच एवं चश्मे की सुविधा से संबंधित जानकारी भी दी गई। बड़ी संख्या में आए मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए।

अस्पताल में सभी प्रकार के ऑपरेशन, सिजेरियन डिलीवरी, पित्त की पथरी, हर्निया, हाइड्रोसील सहित विभिन्न रोगों के उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके अलावा महिलाओं से संबंधित रोगों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा, जनरल एवं प्राइवेट वार्ड तथा 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं।

शिविर में डॉ. अभिजात कुमार MBSMS एमबीबीएस, एमएस), स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीता सिंह, डॉ. राकेश दुबे MBBS जनरल फिजिशियन , समेत अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलती है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं घर के नजदीक उपलब्ध हो पाती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!