बीआरसी एकेडमी रूधौली में समर कैंप का सफल आयोजन

रूधौली। बीआरसी एकेडमी, रूधौली में नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए उत्साहपूर्ण समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।


समर कैंप में श्लोक भट्ट, अयांश, रितिक, सत्यम पाण्डेय, कृष्व, आराध्या, अरना सोनी, आर्यन, यथार्थ, अस्तित्व प्रताप, अक्षरा, निमिषा एवं आरुही सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील शुक्ल, प्रधानाचार्य मुकेश यादव, प्रबंधक वंदना शुक्ला तथा विद्यालय परिवार के पाटन दिन, राजकुमार, विशाल सिंह, संदीप शुक्ला, प्रिया, अंकिता एवं अंत्यांशा उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मक सोच, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा सीखने की रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाए दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!