भ्रष्टाचार में लिप्त वीडिओ फर्जी कार्य पर कार्यवाही को नहीं जुटा पा रहे हिम्मत

-जेई,प्रधान,सचिव तथा रोजगार सेवक बीडीओ के सय पर भ्रष्टाचार की सीमा किए पार

-जांच में हुई कार्यवाही का सवाल पूछने पर पत्रकार से तू तड़ाक पर उतारू बीडीओ

-खेल मैदान व पानी भरे तालाब की खुदाई पर दुबारा फर्जी मस्टर रोल हुआ जारी

बस्ती/कप्तानगंज….भारत सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त दावों को खोखला करने का प्रयास खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज द्वारा किया जा रहा है ।भ्रष्टाचार की खबरें पिछले 15 दिनो प्रमुखता से उजागर होने के बाद भी बीडीओ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत नरहरपुर में हुए भ्रष्टाचार को लेकर उच्चतम अधिकारी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था । नोटिस का जवाब बीडीओ तथा उनके मातहत कर्मचारी अपने उच्च अधिकारी को प्रेषित करना मुनासिब नही समझ रहे हैं । बावजूद खेल मैदान व तालाब पर पुनः मस्टर रोल जारी करके फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है । जिसमे जेई,प्रधान,सचिव तथा रोजगार सेवक की भूमिका अहम दिखाई देती है या निभाई जा रही है । वही बीडीओ के सय पर भ्रष्टाचार की सीमा को पार करने में कोई कोर कसर नही छोड़ा जा रहा है । पानी भरे तालाब में लगी फर्जी हाजिरी/जांच के बाद पुनः उसी पर मस्टररोल जारी होने से सेवा के अंतिम दौर में पहुंचे बीडीओ से जब मीडिया टीम ने जानकारी लेनी चाहि तो साहब ने बताया कि तुमहमारे अधिकारी नही हो मै तुम्हे कोई जानकारी नही दे सकता हूं । बडा सवाल यह है कि क्या बीडीओ भ्रष्टाचार कराए और सवाल भी न पूछा जाए। अब देखना यह है कि क्या जिले के उच्च अधिकारी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे बीडीओ व मातहत कर्मचारी पर कोई कार्यवाही करते है या फिर लेनदेन कर मामले को रफादफा कर दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!