वैज्ञानिक ने किया गन्ना फसल का निरीक्षण, किसानों को दिए रोग नियंत्रण एवं अधिक उत्पादन के महत्वपूर्ण गुर




रुधौली/बस्ती। बजाज चीनी मिल रुधौली के अंतर्गत नागपुरी, पकड़ी प्रथम, पिकोरा, भीतेरा, अरदा एवं कन्हौली गांवों में गन्ने की पेड़ी एवं पौधा फसल का निरीक्षण रोग एवं कीट वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार मिश्रा (गेंदा सिंह गन्ना शोध संस्थान, कुशीनगर) ने किया। इस दौरान महाप्रबंधक (गन्ना) लवकुश सिंह चौहान, सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल कुमार शुक्ला, गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी एवं गेट इंचार्ज राजेश सिंह उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान डॉ. विनय कुमार मिश्रा ने किसानों की फसल का गहन परीक्षण करते हुए अधिक उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी। उन्होंने गन्ने में लगने वाले रोग एवं कीटों से बचाव के लिए कोराजन एवं बटाको जैसी दवाओं के सही एवं समय पर प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी।
महाप्रबंधक (गन्ना) लवकुश सिंह चौहान ने किसानों से कहा कि बजाज चीनी मिल द्वारा रोग एवं कीट नियंत्रण हेतु आवश्यक दवाओं का वितरण लगातार किया जा रहा है। किसान अपने-अपने फील्ड सुपरवाइजर से संपर्क कर दवा प्राप्त करें और वैज्ञानिकों के सुझावों का पालन कर कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल करें।
सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने बताया कि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन से किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी फसल को सुरक्षित रखते हुए बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इकाई प्रमुख डॉ. जे.पी. त्रिपाठी के निर्देश पर किसानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में कृषक गोष्ठियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे और वैज्ञानिकों से फसल प्रबंधन एवं रोग नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!