झूंगी नाथ धाम पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन

बस्ती। विकासखंड कप्तानगंज अंतर्गत झूंगी नाथ धाम पर विश्व हिंदू महासंघ के गौ रक्षा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वशिष्ठ मणि दुबे, जिला महामंत्री इंजीनियर महेश चौधरी, संगठन मंत्री राजित राम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य गौ संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा जनसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और गौ रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने तथा जिले भर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!