शिक्षक नेता स्व0 अखिलेश मिश्र के निधन पर शोक की लहर,शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

शिक्षक नेता स्व0 अखिलेश मिश्र के निधन पर शोक की लहर,शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष और कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में कार्यरत बढनी मिश्र निवासी शिक्षक अखिलेश मिश्र के निधन से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर है। उनका लखनऊ में इलाज के दौरान बीते गुरूवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू तट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राजन द्वारा दिया गया। मृतक शिक्षक श्री मिश्र अपने पीछे दो पुत्र,एक अविवाहित पुत्री और पूरा परिवार छोड़ गये। शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कप्तानगंज के परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाओं एवं संघ पदाधिकारियों ने स्व0 अखिलेश मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस मौके पर उपस्थित शिक्षक हरेंद्र यादव,सुधीर तिवारी(जिला उपाध्यक्ष),दुर्गेश यादव जिला कोषाध्यक्ष,रजनीश यादव,गौरव चौधरी,वेद प्रकाश उपाध्याय,चन्द्र मोहन,मंगला मौर्या,प्रमोद ओझा , बालमुकुंद,जितेंद्र पांडेय,पुष्पेंद्र , शिल्पी,बीपी आंनद,राजेश,वंदना त्रिपाठी,मालती चौधरी,गीता सिंह, संध्या सोनी,सुनीता वर्मा,गिरिजेश दुबे,विजय भारती,परमानन्द यादव , सुमित्रानंदन,किरन मौर्या,अल्का मौर्या सहित अन्य शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!