ग्राम रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल शुरू, कार्य बहिष्कार का ऐलान


दुबौलिया (बस्ती)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ (मनरेगा कर्मचारी) के प्रांतीय आवाहन पर दुबौलिया विकासखंड के समस्त ग्राम रोजगार सेवकों ने 16 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक सांकेतिक कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करेंगे और पूरी तरह से कार्य बहिष्कार करेंगे।
ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी दुबौलिया को दिए गए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि उनकी लंबित समस्याओं का समाधान अब तक नहीं किया गया है। जिसके चलते मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होता, तब तक सभी कर्मचारी आंदोलनरत रहेंगे।
कर्मचारियों ने प्रशासन से यह भी अनुरोध किया है कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश मिलने तक उन पर किसी प्रकार का कार्य दबाव न बनाया जाए।
इस हड़ताल में प्रमुख रूप से प्रवीण कुमार, राजकुमार पांडे, जय हिंद सिंह, सतीश कुमार, पप्पू एवं अनीता देवी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल हैं।
ग्राम रोजगार सेवकों की इस हड़ताल से मनरेगा से जुड़े कार्यों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!