बस्ती/कप्तानगंज/ B.R.S.ACADEMY गढा गौतम कप्तानगंज बस्ती मे सोमवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मुख्य अतिथि विधायक कविंद्र चौधरी अतुल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि कहा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होना बहुत ही जरूरी होता है, इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, वहीं बच्चों


को सीखने का मौका मिलता है। सरस्वती वन्दना,दीप योग दहेज हत्या, बिरहा, कैसेट डांस, राजा हरिश्चंद्र का नाटक सहित देश भक्ति नाटक आदि कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रबंधक रणधीर सिंह ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभा किया विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रधानाचार्य साक्षी सिंह डायरेक्टर प्रखर सिंह बबीता सिंह रणजीत सिंह संध्या दुबे प्राची दुबे रजनी यादव संगम सोनाली निशा सीपी वाई अनाड़ी का सुहानी आदि मौजूद रहे।
