संत कबीर नगर /भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जिला पंचायत सदस्य पद के युवा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने वार्ड नंबर 21 की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें प्रमुख रूप से चोरमा रेगुलेटर पर पंपिंग हाउस का निर्माण करवाने व चडराव पुलिया से भक्सा पेट्रोल पंप तक बनी सड़क का उच्चीकरण करवाने व बेलौरा से पाली संपर्क मार्ग को आर सी सी करवाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अवगत कराया जिसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया साथ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलामंत्री देवानन्द शुक्ल, योगी सेवक ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फ चप्पू दादा, मंडल महामंत्री सहजनवां सुधीर प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे
