रूधौली में सम्मान का पल: निदेशक ने जिला टॉपर साक्षी चौधरी को घर पहुंचकर दी बधाई


बस्ती। रूधौली क्षेत्र में शिक्षा जगत के लिए गर्व का क्षण तब देखने को मिला, जब बीआरसी एकेडमी रूधौली के निदेशक सुनील शुक्ल और प्रबंधक वंदना शुक्ला ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर बनी साक्षी चौधरी के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साक्षी चौधरी ने बस्ती जिले में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ ही प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर प्रबंधक वंदना शुक्ला ने साक्षी की माता को भी बधाई दी और उनकी बेटी की इस सफलता पर गर्व जताया।
साक्षी चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!