नाम है पाक पर इरादे हैं नापाक – आफताब आलम खान


संत कबीर नगर – पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा जो 28 बेगुनाह व निर्दोष लोगों की हत्या की गई उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है जिस ने इस तरह की बुज्दिलना व कयराना हरकत किया है उसे चिन्हित कर के उनके खिलाफ सरकार को कड़ी से कड़ी सजा देना चाहिए जिस से भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की जुरत न करे उक्त विचार सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष आफताब आलम खान ने छितही स्थित अपने निवास पर जोहर की नमाज पढ़ने के बाद एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों वह नमाजियों के मौजूदगी में व्यक्त किया खान ने आगे कहा कि हमारे मुल्क में जो लोग इस तरह का कृत करके देश में दंगा फसाद करवा कर हमारे देश को कमजोर करना चाहते हैं व हमेशा इस तरह की हरकत करते रहते हैं उन्हें भी सबक सिखाने की जरूरत है चाहे आतंकवादी हो या अपराधी हो उनकी कोई जाति धर्म मजहब नहीं होता अपराधी अपराधी होता है आतंकवादी आतंकवादी होता इसी रूप में उन्हे चिन्हित करके उनकी पहचान करना चाहिए जिन मुसलमान ने पर्यटकों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दिया तथा पर्यटकों हर तरह मदद करने का काम किया व एक सच्चे और पक्के मुसलमान होने का परिचय दिया उनकी में सराहना करता हूं साथ ही साथ मे यह विश्वास व्यक्त करता हूं जब कहीं भी इस तरह के आवश्यकता होगी इसी तरह की इंसानियत और मानवता की मिसाल कायम करके जो हिंदू मुसलमान के बीच में खाई खोदी गई है उसे भरकर अमन शांति भाईचारे का पैगाम देंगे इस मौके पर हाफिज जाहिद हाफिज सायियद हाफिज इमरान जमशेद आलम खान शमशेर आलम खान मोहम्मद आरिफ महमूद अहमद मुन्नीलाल सिंह श्याम बली साहित तमाम लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!