भानपुर बस्ती – भानपुर तहसील क्षेत्र के चक्कर चौराहे पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ पर आसीन कथा वाचक धर्मशास्त्रचार्य कथा व्यास राजकुमार पाण्डेय जी महाराज जी ने बताया कि कलयुग में जीव की मुक्ति का एकमात्र साधन श्रीमद भागवत है। कथा के माध्यम से व्यास जी ने बताया की भागवत में वर्णित है सत्यम परम धीमहि अर्थात अगर आप सत्य बोलते हैं और सत्य की राह पर चलते हैं तो आपका मंदिर जाना भी सार्थक होगा पूजा करना भी सार्थक होगा भजन करना भी सार्थक होगा अन्यथा कोई भी कार्य करना सार्थक नहीं होगा इसलिए सत्य की राह पर चलने का प्रत्येक व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए। कथा में सम्मिलित मुख्य यजमान सूर्यप्रकाश त्रिपाठी रूद्रप्रकाश त्रिपाठी मनोज तिवारी अभिषेक पाण्डेय अर्पित पांडेय श्लोक त्रिपाठी डा.विष्णु प्रकाश त्रिपाठी रामनारायण राम विलास सहित कई लोग रहे मौजूद।
