जातिगत जनगणना कराने का निर्णय सराहनीय- राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय पत्रकार महासभा संजय कुमार राठौर

संत कबीर नगर 01 मई 2025,
लखीमपुर खीरी । अखिल भारतीय पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार राठौर ने केन्द्र सरकार द्वारा जातिगत जन गणना कराये जाने के निर्णय का स्वागत करते हुये कहा है कि लम्बे समय से इसकी मांग चल रही थी। जाति जनगणना से निःसन्देह जन कल्याण भी होगा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से संजय कुमार राठौर ने बताया कि जाति जनगणना का निर्णय एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा है कि देश में मूल जनगणना के साथ ही ‘जातीय जनगणना’ कराने का केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया फैसला काफी देर से उठाया गया सही दिशा में कदम है। देश की जनता जाति जनगणना की माँग काफी लम्बे समय से कर रही है। उम्मीद है कि सरकार ‘जनगणना से जनकल्याण’ के इस फैसले को समय से जरूर पूरा कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!