छोटे लोहिया सन्तराम को दिया भू-समाधिसपा ने निष्ठावान नेता खो दिया – महेन्द्रनाथ यादव

आखिरी क्षण तक समाजवादी रहे चाचा संतराम-विजय विक्रम आर्य
बस्ती – अपनों में छोटे लोहिया के रूप में प्रिय पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के साथ समाजवादी पार्टी में लम्बी पारी खेलने वाले सोनहा थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी सन्तराम आर्य का लखनऊ में इलाज के दौरान हृदयगति रूकने से निधन हो गया। शुक्रवार को समाजवादी झण्डे में गांव के निकट सन्तराम आर्य को भू समाधि दिया गया। समाजवादी पार्टी के झण्डे में लिपटे सन्तराम के शव को देख लोगों की आंखे नम हो गई। छात्र जीवन से ही सपा की राजनीति में सक्रिय सन्तराम आर्य कई आन्दोलनों में शामिल रहे।
करमहिया गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान सिपाही खो दिया। पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के पुत्र विजय विक्रम आर्य ने कहा कि सन्तराम चाचा उनके पिता तुल्य थे और आखिरी क्षण तक समाजवादी रहे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा सपा नेता सन्तराम आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रामशंकर निराला राजेन्द्र प्रसाद चौधरी मोहनलाल वीर विक्रम आर्य राम उजागिर गौतम सुरेन्द्र सिंह छोटे कक्कू शुक्ल फूलचन्द भारती गोविन्द आर्य रविन्द्र गौतम जगदीश प्रसाद रवि चौधरी योगेन्द्र आजाद रंजीत कुमार आर.डी. गोस्वामी घनश्याम यादव हरीश राम आशीष वर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में सपा नेता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!