85% अंक लाकर अनबी मिश्रा ने बढ़ाया विद्यालय का मान


बस्ती। पंडित परमेश्वर मिश्रा यूनिक इंटर कॉलेज, रामरेखा छावनी बाजार की छात्रा अनबी मिश्रा ने 85% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित परिवार में खुशी की लहर है।
अनबी मिश्रा, जो डॉ. कुलदीप मिश्रा की पुत्री हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक गिरजेश मिश्रा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने भी अनबी की इस सफलता पर गर्व जताते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!