7 मई को लखनऊ में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

7 मई को लखनऊ में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

उत्तर प्रदेश को 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान में मिला अनुकरणीय पुरस्कार
लखनऊ – भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान में उत्तर प्रदेश को अनुकरणीय कार्य के लिए पूरे भारतवर्ष में अनुकरणीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश टीबी कर्मचारी संघ और क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ द्वारा 7 मई को लखनऊ में एक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम अपर निदेशक एवं राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. शैलेंद्र भटनागर के दिशा-निर्देशन में हम सबने यह स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समस्त टीबी कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम’ को सफल बनाने में निरंतर 10-12 घंटे की मेहनत की है। संगठन के कर्मचारियों ने राज्य क्षयरोग अधिकारी को सम्मानित करने का निर्णय लिया है करुणा शंकर मिश्र ने कहा कि बीते दो वर्षों से टीबी नोटिफिकेशन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अग्रणी रहा है और यह उपलब्धि सभी कर्मचारियों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है साथ ही प्रदेश के अन्य उच्च अधिकारियों को भी आमंत्रण भेजा गया है टीबी कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की है कि यह कार्यक्रम न केवल उनकी उपलब्धियों को मान्यता देगा बल्कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी एक प्रेरणा बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!