कोतवाली पुलिस द्वारा झपटमारी की घटनाओं का सफल अनावरण तीन अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल___________

कोतवाली पुलिस द्वारा झपटमारी की घटनाओं का सफल अनावरण तीन अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल___________

संत कबीर नगर 05 मई 2025,
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा बरदहिया बाजार पार्किंग स्थल के पास से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा कुल 03 टप्पेबाजी/झपटमारी की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया । अरुण कुमार पुत्र स्व0 राजकिशोर निवासी ग्राम पाकड़गांव थाना बगहा जनपद पश्चिम चम्पारण विहार हाल मुकाम लाल डिग्गी हार्बट बन्धा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर । रघुवीर पुत्र तिलक उर्फ तिलकराज निवासी लाल डिग्गी हनुमान गढी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर । किशन पुत्र सुरज डोम निवासी लाल डिग्गी निकट पावर हाउस थाना राजघाट जनपद गोरखपुर । अनावरण हुयी घटनाओं का विवरण, वादी भवानीफेर यादव पुत्र रामशंकर यादव निवासी ग्राम फतेहपुर थाना गोसाईगंज जिला सुल्तानपुर द्वारा दिनाँक
20.04.2025 की सुबह को अज्ञात 04 व्यक्तियों द्वारा वादी को विश्वास में लेकर धोखे से वादी का 50000रु0 ले लेने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 20.04.2025 को प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिसपर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 315/2025 धारा 316(2), 318(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, का सफल अनावरण हुआ। वादी संजय सिंह पुत्र रामचरन सिंह निवासी गोडही थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा दिनाँक 29.03.2025 की दोपहर में ग्रे कलर की स्कूटी पर सवार अज्ञात 02 व्यक्तियों द्वारा वादी की दुकान के बाहर खड़ी वादी की गाड़ी में से 1,00,000रु0 लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 29.03.2025 को प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिसपर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 257/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, का सफल अनावरण हुआ । वादी संजय कुमार पुत्र स्व0 अनिरुद्ध कुमार निवासी मुफ्तीनगर निकट कोतवाली थाना जनपद गोरखपुर द्वारा दिनाँक 27.12.2024 को सुबह वादी के लड़के के हाथ से झोला जिसमें 2kg चावल, 2kg फल, कपड़े, पर्स व कुछ रुपया था को अज्ञात 03 व्यक्तियों द्वारा छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 30.12.2024 को प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिसपर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1000/2024 धारा 304(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, का सफल अनावरण हुआ । पकड़े गये व्यक्ति अरुण से पैसे के सम्बन्ध में पुछा गया तो बताया कि दिनांक 20.04.2025 को हम तीनों लोग अपने एक अन्य साथी रंजन के साथ बरदहिया बाजार मे आये थे जहां पर ( वादी मुकदमा भवानीफेर यादव पुत्र रामशंकर यादव की तरफ इशारा कर) यही चाचा पेट्रोल पम्प सर्विस लेन के पास शौचालय के पास मिले थे, जिनको विश्वास में लेकर हमने 50000रु0 धोखे से लिया और भाग गये । बाद में हम चारों लोगों ने उन पैसा को आपस मे बांट लिया था जिसमे से 15000 रुपये मैने, 12000 रुपये किशन ने, 13000 रुपये रघुवीर ने तथा रंजन ने 10000 रुपये हिस्से के रुप मे लिया था । रघुवीर व किशन से भी इस सम्बन्ध मे पुछा गया तो अरुण की बात का समर्थन करते हुये बताये कि साहब सारी योजना अरुण का ही है उस दिन वही हमारा लीडर था । साहब हमलोग इसी तरह घुमकर व रैकी कर लोगों से पैसा ले लेते या चुरा लेते है । हम लोग बहुत गरीब है तथा रोजी रोटी के लिये यही काम करते है तथा जो पैसा मिलता है उससे अपनी अपनी शौक पुरी करते है । जो रैकी करके योजना बनाता है वही हमारा लीडर हो जाता है । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 अशोक कुमार दुबे, उ0नि0 मनीष कुमार जायसवाल, हे0का0 प्रदीप सिंह विशेन, का0 कृष्ण नारायण गौड़, का0भानू प्रताप सिहं , का0 घनश्याम मणि त्रिपाठी , का0 राजन कुमार यादव । अभियुक्त रघुवीर पुत्र तिलक उर्फ तिलकराज निवासी लाल डिग्गी हनुमान गढी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर । मु0अ0सं0 233/2017 धारा 406, 411, 419, 420 भादवि थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर।मु0अ0सं0 373/2017 धारा 379, 411 भादवि थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर । मु0अ0सं0 02/2025 धारा 110, 117(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना राजघाट जनपद गोरखपुर । मु0अ0सं0 017/2025 धारा 115(2), 125, 324(4), 351(3), 352 बीएनएस थाना राजघाट जनपद गोरखपुर । मु0अ0सं0 147/2021 धारा 308, 323, 504, 506 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।
अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र स्व0 राजकिशोर निवासी ग्राम पाकड़गांव थाना बगहा जनपद पश्चिम चम्पारण विहार हाल मुकाम लाल डिग्गी हार्बट बन्धा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर । मु0अ0सं0 240/2021 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर । अभियुक्त किशन पुत्र सुरज डोम निवासी लाल डिग्गी निकट पावर हाउस थाना राजघाट जनपद गोरखपुर पर मु0अ0सं0 1266/2020 धारा 41, 379, 411 भादवि थाना कैंट जनपद गोरखपुर । मु0अ0सं0 836/2020 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर । मु0अ0सं0 032/2016 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना राजघाट जनपद गोरखपुर। मु0अ0सं0 130/2021 धारा 272 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम थाना राजघाट जनपद गोरखपुर । मु0अ0सं0 207/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम थाना राजघाट जनपद गोरखपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!