नगर पंचायत हरिहरपुर का कंपोजिट विद्यालय बनेगा प्रदेश का सबसे हाईटेक सरकारी स्कूल___________

नगर पंचायत हरिहरपुर का कंपोजिट विद्यालय बनेगा प्रदेश का सबसे हाईटेक सरकारी स्कूल___________

संत कबीर नगर 05 मई 2025,
संत कबीर नगर जिले का नगर पंचायत हरिहरपुर अब शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। इस नगर पंचायत का कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर उत्तर प्रदेश का सबसे हाईटेक परिषदीय विद्यालय बनने की तरफ अग्रसर है। इस विद्यालय में तीन मंजिला भवन में लिफ्ट, माड्यूलर किचन और प्ले ग्राउंड आदि जैसी सुविधाएं 01 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य हो रहा है। इस अत्याधुनिक भवन में प्ले ग्राउंड, पार्क, माड्यूलर किचन, आरओ वाटर, तीन मंजिलों में लिफ्ट, गार्ड रूम, दिव्यांगों के लिए विशेष शौचालय की सुविधा होगी। सभी कक्ष प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सजाये जाएंगे। ग्राउंड फ्लोर पर कन्या प्राथमिक विद्यालय, पहले तल पर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय और दूसरे तल पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित होगा। नगर पंचायत हरिहरपुर के चेयरमैन रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू शाही ने इस परियोजना के लिए शासन स्तर पर अथक प्रयास करते हुए विभिन्न प्रकार की विभागीय अड़चनों को दूर किया और एक करोड़ सत्तर लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत करवाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की ड्रॉइंग अच्छे आर्किटेक्ट से तैयार करवाया गया और इसे नगर विकास विभाग में प्रस्तुत किया गया जिसके बाद निर्माण को मंजूरी मिली।पप्पू शाही ने यह भी बताया कि नगर पंचायत हरिहरपुर न केवल सड़क निर्माण और हाईटेक कार्यालय के मामले में उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि अब शिक्षा के क्षेत्र में भी यह रोल मॉडल बनेगी। उनका कहना है कि इस विद्यालय में प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा सुविधाएं दी जाएंगी ताकि अधिक से अधिक बच्चे यहाँ नामांकन लेकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करें। वर्तमान में इस विद्यालय के भवन की तीनों मंजिलें बनकर तैयार हो चुकी हैं और फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। नगर पंचायत हरिहरपुर के प्रशासन का लक्ष्य है कि इस विद्यालय को प्रदेश में सरकारी स्कूलों के लिए एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!