संत कबीर नगर, 09 मई 2025, महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता सचिन सिंह (रानू सिंह) ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता और अखंडता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीरों की भूमि पर जन्मे भारतीय कभी भी किसी भी दुश्मन के सामने झुकने वाले नहीं हैं। सचिन सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “महाराणा प्रताप ने अपने जीवन में कभी भी मुगलों के सामने घुटने नहीं टेके। आज भी हम उसी वीरता और साहस के साथ खड़े हैं। यदि पाकिस्तान ने भारत की ओर आंख उठाकर भी देखा, तो उसे करारा जवाब मिलेगा।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाएं और देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सचिन सिंह के भाषण का जोरदार समर्थन किया और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर अन्य भाजपा नेताओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी महाराणा प्रताप के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विनय सिंह (डेनिश), अखिलेश सिंह, विवेक सिंह, अरविंद सिंह संजय सिंह सुनील पाठक सहित आदि लोग मौजूद रहे
