पाकिस्तान की कायराना हरकत का मिलेगा करारा जवाब और Pok भी लेंगे वापस- मुमताज अहमद________

संत कबीर नगर 10 मई 2025,
संत कबीर नगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुमताज अहमद ने एक औपचारिक मुलाकात के दौरान कहा कि पाकिस्तान द्वारा 8-9 मई की मध्य रात्रि को किया गया हमला एक कायरतापूर्ण व्यवहार है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है लेकिन पाकिस्तान के कांस्टेबुल का मालिक भारत पर लगातार हमला करने की साजिश रच रहा है वह बहुत ही घृणित एक निंदनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य सेना आज से कहीं ज्यादा बदनाम है और इसका श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को जाता है। उनका मानना है कि भारत द्वारा हाल में ही विगत दिनों पहलगाम में 28 बेगुनाह व निर्दोष पर्यटकों की आंतकवादियों द्वारा हत्या की गई थी।जिसमें आतंकवादियों ने घिनौनी हरकत कर देश की एकता और अखंडता को कलंकित करने का काम किया। यह इंसानियत के लिए बेनुमा दाग है। आपरेशन सिंदूर के नाम पर भारतीय सेना ने आतंकवाद का सफाया करने का कदम अत्यंत ही सराहनीय है। पूर्ववर्ती सरकारों ने पाकिस्तान की आतंकी षड्यंत्रों का ठीक प्रकार से कार्यवाही नहीं किया वर्ना पहलगाम में आतंकी हमला नहीं हुआ होता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत उन षड्यंत्रों को जो भारत के विरुद्ध रह गया था वह उसी का कड़ा जवाब भारतीय सेना दे रही है। भारत आज भी युद्ध के पक्ष में नहीं है। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ उन ठिकानों पर हमला किया था जिन पर आतंकी गतिविधियां थीं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत द्वारा हाल में ही चलाये गए आपरेशन सिंदूर में केवल एक ही हिस्से को शामिल किया गया था जो अमेरिका सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा घोषित आतंकवादी थे। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने जो हमला करता जा रहा है वह एक बौखलाहट भरी कायरता प्रतिक्रिया है। पाकिस्तान में आतंकियों को पालना पोसना और उसके जरिये युद्ध लड़ना पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है लेकिन इस बार वह आम लोगों का इस्तेमाल ढाल की तरह से कर रहा है वह निंदनीय होने के साथ साथ हताशा भी झलक रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का मनोबल बहुत ऊंचा है वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश के जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह लडाई हिन्दू मुस्लिम की नहीं है बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है क्योंकि आतंकवादियों का कोई जाति, धर्म और मजहब नहीं होता है वह केवल देश में हिन्दू मुस्लिम समुदाय के बीच नफरत फैलाने वाले होते हैं। इसलिए देश के आतंकवादियों का सफाया होना निश्चित तौर से देश की खुशहाली का संकेत होगा। पहले देश मजबूत होगा तभी सब कुछ मजबूत होगा। मुमताज अहमद ने एक महत्वपूर्ण संदेश साझा करते हुए देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि संकट के समय एकजुटता और जिम्मेदारी की अपील की है कि हमारे सैनिक पाकिस्तानी हमलों को विफल बनाने के लिए एवं अपने देश के गर्व के लिए मजबूती से खड़े हैं। देश की जल, थल, वायु सेना के सभी भारतीय जवानों के अदम्य साहस और वीरता के लिए हमें आपस में‌ एकजुटता बनाये रखने की पूरी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वदलीय बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री के समर्थकों का समर्थन करते हुए राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया है।हमारे सैनिक पाकिस्तान के सांप्रदायिक तनाव और आतंकवाद समाप्त करने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर लगे हुए हैं। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील है कि किसी भी अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें, न ही आगे प्रचारित और प्रसारित करें। ऐसे समाचार देश के दुश्मनों के द्वारा फैलाये गये झूठ भी हो सकते हैं। मतलब ये दुश्मन की चाल या साज़िश भी हो सकती है, इसीलिए किसी भी बहकावे या भड़कावे में न आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!