एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना के तहत परंपरागत कारीगरों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, राजकुमार शर्मा उपायुक्त उद्योग___________

संत कबीर नगर 16 मई 2025 ,उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने सूचित किया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना लागू किया गया है। योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगर जैसे – पीतल के बर्तन एवं होजरी उत्पाद के आजिविका के साधनों को सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवनस्तर को उन्नत किया जाना है। योजनार्न्तगत परम्परागत कारीगरों को उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। उक्त हेतु इच्छुक अभ्यर्थी www.diupmsme.upsdc.gov.in पर एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट प्रशिक्षण योजना का चयन करते हुए आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन करने की तिथि 08 मई 2025 से 07 जून 2025 तक निर्धारित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!