कलवारी। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता द्वितीय रामनरेश व विजिलेंस प्रभारी अवर अभियंता हुकुम सिंह के नेतृत्व में पूर्वान्चल विद्युत वितरण निगम लि० के अन्तर्गत अधिक लाइन हानियों वाले चिन्हित क्षेत्रों में विद्युत चोरी रोकने व राजस्व प्राप्ति में वृद्धि हेतु कलवारी क्षेत्र में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्र के अन्तर्गत वितरण परिवर्तक पर ऊर्जा खपत के सही मापन व विश्लेषण हेतु स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया। अभियान के अन्तर्गत 05 टीम गठित कर 156 परिसरों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान 28 कनेक्शन पर अधिक भार का उपभोग पाया गया जिन पर कुल 34 KW भार वृद्धि की गई। 08 लोगों को नया कनेक्शन दिया गया। 02 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया। 18 उपभोक्ताओं के मीटर आर्मड केबिल लगाकर परिसर के बाहर स्थापित किये गये। 10 नग संयोजनों पर स्मार्ट मीटर स्थापित किये गये। 31 बकायेदार उपभोक्ताओं से 3.4 लाख धनराशि जमा कराई गई। 07 उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदले गये। 41 उपभोक्ताओं के जिन पर बकाया धनराशि 22.6 लाख थी का संयोजन विच्छेदित किये गये। साथ ही 3 बड़े बकायेदार का भी संयोजन विच्छेदित किया गया।
जांच टीम में मुख्य रूप से अधिशासी अभियंता द्वितीय रामनरेश, उपखंड अधिकारी कलवारी प्रेम शंकर शर्मा, कप्तानगंज वागीश गुप्ता, गौर अरविंद यादव, भानपुर संतोष चौधरी, रुधौली अनंत कुमार यादव, अवर अभियंता कलवारी प्रशांत कुमार, बहादुरपुर राजेश कन्नौजिया, नगर विकास कुमार, कप्तानगंज राजित राम के अलावा जीनस खण्डीय पर्यवेक्षक स्मार्ट मीटरिंग सुजीत उपाध्याय शामिल रहे।
इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता द्वितीय रामनरेश ने बताया कि कुछ ऐसे गाँव हैं जहां कुछ लोग स्वच्छंद रूप से चेकिंग अभियान में बाधा उत्पन्न करते हैं। लोड, अंडर लोड, मीटर और अन्य अनेक अनियमिताओं की जांच सही तरीके से नहीं हो पाती है ऐसे गांव को चिन्हित कर जांच के लिए कॉम्बिंग टीम गठित की गई है। जो पारदर्शी तरीके से जांच कर रहे हैं। उक्त अभियान में मीटर सेक्सन प्रभारी भी लगाए गए हैं। ऐसी जगह जहां बिजली कनेक्शन पर मीटर नहीं लगा था वहां तत्काल मीटर लगाया गया और कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर भी लगवाया गया है।
@highlight #followme
