24 घंटे के अंदर गुमशुदा को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया


बस्ती – हर्ष गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी ग्राम पेंदा शिवपुर पोस्ट ओझागंज थाना हरैया जिला बस्ती के द्वारा अपने पिता राजकुमार गोस्वामी की गुमशुदगी के बारे में सूचना दी गई और बताया गया कि वह सुबह खाना खाकर 8:30 बजे महाराजगंज दुबौली मार्ग रेहरवा मे अपने दुकान गए थे। जब शाम को 7:00 बजे तक घर वापस नहीं आए तब थाना स्थानीय पर सूचना दी गई है। थाना हरैया पुलिस द्वारा तत्काल इस सूचना पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए प्रार्थी के पिता की खोजबीन शुरू कर दी गई और आज कटरा गोंडा के पास ढाबे से बरामद कर लिया गया। राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि पैसों की तंगी के कारण वह बिना बताए ढाबा पर काम करने चले आए थे। गुमशुदा की सकुशल बरामदगी करने के बाद उन्हें उनके पुत्र व उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस त्वरित कार्यवाही से राजकुमार के परिजन अत्यंत प्रसन्न हुए। गुमशुदा और उनके परिजनों को रुखसत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!