शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मिश्र के अंतिम संस्कार में उमड़े लोग


बस्ती। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मिश्र का गत बुधवार को इलाज के दौरान गोरखनाथ अस्पताल गोरखपुर में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम को हर्रैया ब्लॉक स्थित उनके पैतृक गांव फरेंदा जागीर लाया गया। जहां उनके आवास पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। रमेश मिश्र के पैतृक आवास पर पहुंचे शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संरक्षक गाजी इमाम आला, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, प्रदेश महामंत्री सुशील यादव, प्रदेश मंत्री विनोद वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम अहमद सहित कई जिलों के अध्यक्ष, मंत्री सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। संघ के नेताओं ने कहा कि रमेश मिश्र पूरे प्रदेश के शिक्षामित्रों की आवाज थे। संगठन को मजबूत करने की दिशा में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सदैव पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया वे सभी शिक्षामित्रों के लिए प्रेरणास्रोत रहे। उनके देहावसान से अपूर्णीय क्षति हुई है। गुरुवार को अयोध्या में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
वीरेंद्र शुक्ल, प्रवीन श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर यादव, हरिनाम सिंह, कुलदीप यादव, अरविंद वर्मा, सुशील तिवारी, जयपाल, इंद्रजीत यादव, राजेश जायसवाल, शिवश्याम मिश्र, संतोष शुक्ल, ऋषिकांत तिवारी, नवलकिशोर वर्मा, रामसेवक पाल, बृजेश तिवारी, जय शंकर पाण्डेय सहित हजारों लोग अन्तिम संस्कार में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!