राम सुरेश सरस्वती शिशु विद्यालय मझगांवा के 13 छात्र सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हुए चयनित________

संत कबीर नगर 23 मई 2025,
जनपद में शिक्षा क्षेत्र में एक बार फिर से इतिहास रचते हुए राम सुरेश सरस्वती शिशु विद्यालय, मझगांवा बाजार ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 06 में शानदार सफलता दर्ज की है। विद्यालय के कुल 13 छात्र चयनित होकर न सिर्फ स्कूल बल्कि जिले और अपने अभिभावकों का नाम गर्व से ऊँचा किया है। मालूम हो कि यह विद्यालय पहले से ही अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए जाना जाता रहा है। इससे पहले इसी वर्ष नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 23 छात्रों का चयन कर विद्यालय ने उत्तर प्रदेश टॉप किया था। साथ ही, अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में 26 छात्र, और कक्षा 9 में 17 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में सफलता पाकर एक और उल्लेखनीय रिकॉर्ड स्थापित किया। पिछले वर्ष भी सैनिक स्कूल में विद्यालय के 4 छात्र चयनित हुए थे। इस प्रकार दो वर्षों में कुल 17 छात्रों ने सैनिक स्कूल में प्रवेश पाकर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।अब तक नवोदय विद्यालय में कुल 114 छात्रों और अटल आवासीय विद्यालय में 132 छात्रों का चयन हो चुका है, जो कि जनपद के एक ग्रामीण और सीमित संसाधनों वाले विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है। विद्यालय के इस अद्वितीय प्रदर्शन का श्रेय स्कूल के प्रबंधक राम सुरेश चौरसिया (जिला पंचायत सदस्य) को जाता है, जिनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता ने विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवीर चौरसिया ने छात्रों और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की।विद्यालय के समर्पित शिक्षकगण नीरज यादव, अंकुश अग्रहरी, रविन्द्र चौरसिया, अजय कुमार, संजय चौधरी, मनोज चौधरी, और अध्यापिकाएँ ममता चौधरी, हेवान्ती यादव, अंशिका पाण्डेय, रेशमा देवी, राक्षी पटेल, विरेन्द्र चौधरी आदि ने छात्र-छात्राओं के साथ दिन-रात परिश्रम कर इस सफलता को संभव बनाया। इस शानदार उपलब्धि से पूरा जनपद गौरवान्वित हुआ है, और विद्यालय ने एक बार फिर साबित किया है कि सच्ची लगन, कड़ी मेहनत और उचित मार्गदर्शन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!