बसपा के मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक में बूथ, सेक्टर को मजबूत करने पर जोर


बस्ती। बहुजन समाज पार्टी की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को बड़े बन के निकट स्थित एक मैरेजहाल के सभागार में मुख्य मण्डल प्रभारी पूर्व विधायक भगवानदास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि एवं बस्ती, गोरखपुर, देवी पाटन मण्डल प्रभारी पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय प्रताप ने कहा कि बसपा पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने में जुटी है। बूथ और सेक्टर की प्रभावी तैयारी और उनकी समीक्षा कर लिया जाय। विशिष्ट अतिथि मुख्य मण्डल प्रभारी धर्मदेव प्रियदर्शी, सीताराम शास्त्री ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही बहन सुश्री मायावती के संकल्प साकार होेंगे। इसके लिये जमीनी धरातल पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट जाय और पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़े।
मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से बस्ती जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम , संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष झिनकान, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष भरतलाल के साथ ही संजय धूसिया, राजेन्द्र कुमार गौतम, रमेश गौतम, आशीष कुमार, अवनीश कुमार, अभिषेक भारती, यशवन्त निगम, राजेश प्रताप सिंह, अतर सिंह गौतम, के.सी. मौर्या, कृपाशंकर गौतम, रामकरन गौतम, राम सागर प्रधान, प्रिन्स कुमार निगम, रामचन्द्र, रामफेर गौतम, रामचेत निराला, राम सरोज, राजेन्द्र प्रसाद आजाद, अमित कुमार चौधरी, मिश्रीलाल, राज कुमार चौधरी, जुगुल किशोर चौधरी, के.पी. राठौर, विनय अम्बेडकर, आशुतोष सिंह, अलीम अहमद, अनूप कुमार, भूपेन्द्र कुमार, उमाशंकर, अनिल आजाद, प्रदीप कुमार, दीपक, आदित्य राना, अरविन्द आर्या, दिलीप बौद्ध, भारत राज, शिव कुमार गोपी चौहान, राजेन्द्र, शिवम आजाद, श्याम भवन, वी.पी. सक्सेना, देशराज, डा. राजेश राव, राजीव कुमार के साथ ही बसपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!